हैदराबाद। हैदराबाद के एक चार सितारा होटल में मंगलवार सुबह आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने बताया कि राज भवन रोड पर स्थित कटरिया होटल की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई।
आग का धुंआ होटल की ऊपरी मंजिलों पर फैल गया, जिसके कारण लोग घबरा कर बाहर निकल गए। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया।
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अन्य मंजिलों पर फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण