मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने मार्च से जुलाई तक अपने किरायेदारों का किराया माफ करने का फैसला किया है, क्योंकि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा, “हमारे कुछ किरायेदार एक्टिंग और सिनेमेटोग्राफी फ्रीलांसर के तौर पर करते हैं। उनकी कोई तय मासिक आय नहीं होती है। इनमें से कई वापस अपने घरों को चले गए हैं। इसलिए मुझे लगा कि मैं जो संभव है, उतनी इनकी मदद करूं।”
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो किरायेदार फ्लैट मे रह रहे हैं और जिनकी नौकरी नहीं गई हैं, उन्हें किराये का भुगतान करना चाहिए और मकान मालिक को परेशान नहीं करना चाहिए। उन्हें कोरोना वायरस के नाम का बहाना नहीं बनाना चाहिए। यह समस्या भी लॉकडाउन में काफी बढ़ गई है।
अमृता को आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘ठाकरे’ में देखा गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।