मुंबई: अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला अपने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर किसी दूसरे के ट्वीट्स को इस्तेमाल करने के चलते कई बार निशाने पर आ चुकी हैं। उनका कहना है कि कोई क्या लिखता है, इसे लेकर किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है क्योंकि सेलेब्रिटीज के पोस्ट वगैरह को देखने का काम एक टीम के द्वारा की जाती है। उर्वशी को उस वक्त मुसीबत का सामना करना पड़ा जब उन्होंने ऑस्कर विजेता कोरियाई फिल्म ‘पैरासाइट’ को लेकर एक ट्वीट किया। कथित तौर पर उनके द्वारा किया गया यह पोस्ट न्यूयॉर्क में लेखक जेपी ब्रैमर की कॉपी थी। इसके बाद उन पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के ट्वीट को कॉपी करने का आरोप लगा, जिसमें लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस के अथक प्रयासों का जिक्र था।
इस पर बात करते हुए उर्वशी ने आईएएनएस को बताया, “कोई भी किसी ऐसे पोजीशन पर नहीं है कि किसी दूसरे पर टिप्पणी करे। कोई क्या लिखता है इसे लेकर किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है। सभी जानते हैं कि एक सेलेब्रिटी के सोशल मीडिया पोस्ट वगैरह को देखने के लिए एक टीम काम करती है।”
इन वाक्यों के बाद सोशल मीडिया पर उर्वशी का काफी मजाक बनाया गया, जिसे उन्होंने गलत कहा।
वह कहती हैं, “मैं इसके लिए किसी को दोषी नहीं मानती क्योंकि लोग अगर किसी चीज से प्रेरित होते हैं या उन्हें अगर कोई पोस्ट पसंद आता है, तो वे इसे पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन इसे लेकर किसी का मजाक बनाना या उस पर आरोप लगाने का प्रयास करना गलत बात है।”
उर्वशी कहती हैं कि वह लोगों को सकारात्मक रहने और दूसरों को प्रेरित रखने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’