वाशिंगटन : अमेरिका के एक चिड़ियाघर में एक तेंदुआ अपने बाड़े से बाहर निकल आया और छह जानवरों को मार दिया। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू ओरलिन्स के ऑडूबोन चिड़ियाघर में तीन साल का नर तेंदुआ वालेरो को शनिवार सुबह एक कर्मचारी ने अपने बाड़े से बाहर देखा।
वालेरो ने चार अलपाका (दक्षिण अमेरिकी ऊंट की प्रजाति), एक ईमू और एक लोमड़ी पर हमला किया। सभी जानवरों की मौत हो गई।
चिड़ियाघर के उपाध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक काइल बर्क्स ने कहा कि बाद में पशु चिकित्सकों की एक टीम ने वालेरो को बेहोश कर दिया और उसे वापस बेड़े में डाल दिया।
इस दौरान किसी इंसान को चोट नहीं पहुंची।
चिड़ियाघर शनिवार को बंद था लेकिन रविवार को इसे दोबारा खोला जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह