श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर से 820 हाजियों का पहला जत्था शनिवार को सऊदी अरब के लिए रवाना होगा।
बेमिना में श्रीनगर के हज हाउस से विशेष बसों में सवार हाजी शनिवार तड़के श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए रवाना हुए।
प्रशासन का कहना है कि एयर इंडिया की चार उड़ानें इन्हें सऊदी अरब लेकर जाएंगी।
हाजियों की आखिरी उड़ान सेवा 25 जुलाई को रवाना होगी।
ऑल इंडिया हज कमिटि ने जम्मू एवं कश्मीर के लिए 250 सीटें अतिरिक्त आरक्षित की हैं। इस साल जम्मू एवं कश्मीर से 10,000 से अधिक हाजी सऊदी अरब हज करने जा सकेंगे।
हाजियों को सऊदी अरब लेकर गई पहली उड़ान सेवा 25 अगस्त को और आखिरी सात सितंबर को लौटेगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान