लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार को तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि हो सकती है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर का 13.7 डिग्री, बनारस का 16 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 17 डिग्री और झांसी का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी