मुंबई| अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की पहली किताब इसी साल आने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आएगी। पेंगुइन इंडिया इस किताब को साल के अंत तक प्रकाशित करेगी।
ऋचा ने एक बयान में कहा, “मैं एक किताब लिख रही हूं, जिसमें मैं अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करूंगी। मैं सोशल मीडिया से आगे बढ़कर अधिक गहराई में जाना चाहती थी।”
उन्होंने कहा, “लेखन में मेरी रुचि नई नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा करूंगी। यह साल मेरे लिए खास है, मैं निर्माण और लेखन में शुरुआत कर रही हूं। ये दोनों 2017 में होंगे।”
उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री ने लघु फिल्म ‘खून आली चिट्ठी’ से निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है।
अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह अपनी किताब में विभिन्न यात्राओं और व्यस्त शूटिंग के बीच स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने संबंधी चीजों का खुलासा करेंगी।
सूत्र ने कहा, इस किताब में उनके जीवन के कई घटनाक्रमों और पहलुओं व उनके व्यवहार को उजागर किया जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।