मुंबई| अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत बच्चों के नए मनोरंजन चैनल ‘सोनी याय!’ के प्रचार के लिए करार किया है। यह टेलीविजन पर टाइगर का पदार्पण है। उन्होंने कुछ दिन पहले बच्चों के साथ चैनल की ब्रांड फिल्म और थीम गीत की शूटिंग की।
‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ के अभिनेता ने कहा, “मैं इस चैनल का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।”
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क की बच्चों से जुड़ी मनोरंजन इकाई की व्यापार प्रमुख लीना लेले दत्ता ने बताया कि टाइगर चैनल के लिए सर्वथा उपयुक्त हैं।
दत्त ने कहा, “देशभर के बच्चे उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं और टाइगर को अपना आदर्श मानते हैं। बच्चों के साथ उनके संबंध को देखते हुए हमें चैनल के लिए इससे बेहतर प्रतिनिधि नहीं मिल सकता है।”
विज्ञापन फिल्म में टाइगर डांस करते दिखाई देंगे। इसकी कोरियोग्राफी परेश ने की है। शूट के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मजे किए, बच्चे ब्रेक के दौरान टाइगर से डांस के गुर सीखते दिखे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।