भिंड| कोरोना संक्रमण ने जबसे जोर पकड़ा है, कम लोग ही दुकानों पर खाते-पीते नजर आते हैं, मगर मध्यप्रदेश के भिंड जिले में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने समर्थकों के साथ सड़क किनारे के चाट ठेले पर पानीपुरी (गोलगप्पे) खाते नजर आए। प्रदेश में चुनावी रंग चढ़ रहा है और नेताओं के दौरे जारी हैं। ग्वालियर-चंबल के भिंड जिले में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर भी सड़क से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे चाट के ठेले पर पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ पानीपुरी खाई।
भिंड के गोहद चौराहे पर केंद्रीय मंत्री तोमर को अपने समर्थकों के साथ पानी पुरी खाते देखकर लोग कुछ देर ठिठके भी। साथ ही केंद्रीय मंत्री का अपने समर्थकों के साथ चाट के ठेले पर पानीपुरी खाना बदलते हालात का संदेश देने वाला भी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी