ओम कुमार, नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद 1000 रुपए का नोट बंद होने से परेशान लोगों के लिए सुकून भरी खबर है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 1000 रुपए का नया नोट जारी कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक नोट की डिजाइनिंग का काम जारी है। मैसूर और साल्बोनी प्रिंटिंग प्रेस में नए नोट की प्रिंटिंग शुरू करने की और दिसंबर तक 1000 के नये नोट बाजार में आने की संभावना हैं अभी सबसे बडी करेंसी 2000 और उसके बाद 500 की है सरकार इसके बीच का नोट लाने में विचार कर रही थी ।
आरबीआई ने पिछले हफ्ते ही 50 और 200 रुपए के नए नोट जारी किए हैं। अगर 1000 रूपए का नया नोट बाजार में आता है तो लोगों की परेशानियां कम हो जाएँगी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोटबंदी से पहले 500 के 1,717 करोड़ नोट और 1000 के 686 करोड़ नोट बाजार में थे।

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान