कोलंबो। हरफनमौला खिलाड़ी थिकशिला डी सिल्वा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम में पहली बार जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला की शुरुआत 20 जनवरी से हो रही है।
वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, थिकशिला श्रीलंका की टीम में शामिल होने वाले एकमात्र नए खिलाड़ी हैं। टीम के लिए टेस्ट और एकदिवसीय प्रारूप में खेल चुके स्पिन गेंदबाज लक्षण संदाकन को भी टीम में जगह मिली है।
संदाकन ने राष्ट्रीय टीम के साथ टी-20 प्रारूप में एक भी मैच नहीं खेला है। 23 वर्षीय थिकशिला को टीम में शामिल करने की वजह उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली है। उन्होंने 15 घरेलू टी-20 पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके मारे हैं तथा 144 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए हैं।
श्रीलंका तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचूरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क पर 20 जनवरी को खेलेगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग के न्यू वंडर्स स्टेडियम पर 22 जनवरी को और तीसरा मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स में 25 जनवरी को खेला जाएगा।
श्रीलंका टीम : एंजलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चंडीमल, दानुश्का गुनाथिलाका, सीक्कुगे प्रसन्ना, निरेशन डिकवेला, सुरंगा लकमाल, नुवान प्रदीप, इसुरु उदाना, कुशाल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, असेला गुणरत्ने, सचिथ पथिराना, लक्षण संदकान, थिकशिला डी सिल्वा और नुवान कुलासेकरा।
(आईएएनएस)

और भी हैं
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया
भारत बनाम न्यूजीलैंड: चोटिल ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर टीम में हुए शामिल