नई दिल्ली| तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद जे.सी. दिवाकर रेड्डी द्वारा विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पर गुरुवार को इंडिगो कर्मचारी के साथ बदसलूकी किए जाने के बाद दो और एयरलाइंस-एयर एशिया व विस्तारा ने रेड्डी की यात्रा पर रोक लगा दी है।
घटना के बाद इंडिगो व चार अन्य एयलाइंस-एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट व गोएयर ने गुरुवार देर शाम से रेड्डी पर अपने विमान से यात्रा करने पर रोक लगा दी।
रेड्डी को कथित तौर पर गुरुवार को विशाखापत्तनम हवाईअड्डे पर इंडिगो उड़ान में देरी करने की वजह से बोर्डिग पास देने से इनकार किया गया, जिस पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।
तेदेपा के अनंतपुर से सांसद ने प्रिंटर को नुकसान पहुंचाया और इंडिगो एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव किया।
एयरएशिया इंडिया ने एक बयान में कहा, “हम इंडिगो के एक कर्मचारी के हुए हालिया घटना के संदर्भ में उद्योग द्वारा लिए गए निर्णय का समर्थन करते हैं।”
इस मामले पर विस्तारा ने कहा, “अपने साथी वाहकों के समर्थन में और खराब बर्ताव के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखाते हुए विस्तारा ने भी जे.सी. दिवाकर रेड्डी पर उड़ान संबंधी रोक लगाने का फैसला किया है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान