नई दिल्ली: गायक-संगीतकार शंकर महादेवन का कहना है कि किसी को भी अपने देश के लिए कुछ करने से असीम संतुष्टि मिलती है। महादेवन ‘माय कंट्री, माय म्यूजिक’ प्रोजेक्ट के लिए टूमॉरो इंडिया के साथ सहयोग किया है, जो भारत के सर्वश्रेष्ठ लोक संगीत को एक मंच पर लाएगा।
महादेवन ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “टूमॉरो इंडिया, नाम में ही बड़ी क्षमता है। अपने देश के लिए कुछ करने में सक्षम होने की भावना अद्धभुत है। ‘माय कंट्री, माय म्यूजिक’ एक ऐसी पहल है जो सभी सीमाओं को समाप्त करती है।”
उन्होंने कहा, “संगीत घावों को भरता है। संगीत नए संबंधों को बढ़ता है। मेरा मानना है कि यह वैश्विक स्तर और साथ ही साथ हर भारतीय के सही राग को छेड़ेगा।”
इस सम्मेलन के संस्थापक और अध्यक्ष एच.पी. सिंह ने कहा, “नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में छह अक्टूबर को आयोजित होने वाले टूमॉरो इंडिया ग्लोबल शिखर सम्मेलन का यह पांचवां संस्करण होगा। यह भारत के सभी ‘बहादुरों’ को समर्पित होगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।