ठाणे| महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
मध्य रेलवे के मुताबिक, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना सुबह लगभग 6.30 बजे आसनगांव और वाशिंद स्टेशनों के बीच हुई।
मध्य रेलवे के शीर्ष अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर हैं।
मध्य रेलवे के प्रवक्ता ए.के.जैन ने बताया कि बेपटरी हुए डिब्बों में इंजन भी है।
हालांकि, अभी तक रेलगाड़ी के बेपटरी होने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। ऐसा अंदेशा है कि बीते तीन दिनों में कसारा घाट खंड पर भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक के कुछ हिस्से टूट गए थे।
इस घटना से पूरी रेलवे लाइन प्रभावित हुई हैं, जिससे सुबह पीक आवर में यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
देश में बीते दो सप्ताह में रेलगाड़ी के बेपटरी होने की तीसरी बड़ी घटना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका