श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत व पाकिस्तान के सैनिकों के बीच सोमवार को भारी गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी जवानों ने सोमवार की शाम को उड़ी सेक्टर के सिलिकोट इलाके में भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा पर दूसरी तरफ पाकिस्तानी बंकर को तबाह कर दिया।
सूत्र के अनुसार, “इलाके में अभी भारी गोलीबारी चल रही है। हमारी तरफ से अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी