पटना। बिहार की राजधानी में शनिवार की शाम गंगा नदी के एनआईटी घाट के पास एक नाव के पलट जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग मकर संक्रांति के मौके पर दियारा क्षेत्र में आयोजित पतंग उत्सव देखकर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा के दियारे में पतंग उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसका आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस दौरान दियारा से लोगों को लेकर लौट रही एक नाव गंगा नदी में पलट गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई।
कहा जा रहा है कि इस नाव में क्षमता से ज्यादा लोग बैठे थे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को लगाया गया है।
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रविकांत ने बताया कि अब तक 19 शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब तक बचाए गए आठ लोगों को भर्ती कराया गया है, जिसमें दो बच्चे हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर 50 से ज्यादा लोग सवार थे। 25 लोग तैरकर बाहर निकल गए हैं।
घटना की सूचना पाकर पटना के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। परिजन लापता हुए अपनों को तलाश रहे हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान