मुंबई : पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी विवेक मिश्रा कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ में एक सिपहसालार की भूमिका में नजर आएंगे। विवेक ने कहा, “मैं इस फिल्म में अभिनय करने को लेकर बहुत खुश हूं। फिल्म खुद पीढ़ियों को शिक्षित करने में मदद करेगी। यह राष्ट्र प्रेम का मतलब समझाएगी। झांसी की रानी एक प्रेरणादायी महिला थीं।”
उन्होंने कहा, “मुझे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनने में मजा आता है। इससे पहले मैं आमिर खान की ‘मंगल पांडे : द राइजिंग’ का हिस्सा था।”
आगामी फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, “मैं सिपहसालार की भूमिका में हूं। मेरा किरदार अंकिता लोखंडे द्वारा अभिनीत किरदार झलकारी बाई के करीब है।”
विवेक का कहना है कि वह कंगना को देखकर कल्पना कर सकते हैं कि लक्ष्मी बाई कैसी थीं।
उन्होंने कहा, “वह बहुत प्यारी, खूबसूरत और अद्भुत प्रतिभा की धनी हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज