वाशिंगटन: लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने सोमवार को सोशल मीडिया की उन खबरों की निंदा की है जिसमें उनकी मौत होने की बात कही गई है, जबकि उनके भाई ने ऐसी खबरें फैलाने वालों को ‘मानसिक रूप से विक्षिप्त’ करार दिया है।
सिल्वेस्टर (71) ने ट्वीट किया, “कृपया इस मूर्खता को नजरअंदाज करें। जिंदा, अच्छा, खुश और स्वस्थ हूं।”
सिल्वेस्टर ‘रैंबो’ और ‘रॉकी’ सीरीज की फिल्मों में काम कर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर अपने भाई की मौत की खबर को अफवाह बताते हुए उनके (सिल्वेस्टर) भाई फ्रैंक (67) ने कहा, “क्रूर, बीमार, मानसिकता वाले लोगों ने ये किस तरह का पोस्ट किया है? इस तरह के लोग मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और ऐसे लोगों की समाज में कोई जगह नहीं है।”
सिल्वेस्टर ने बताया कि जिस तस्वीर में दिखाया गया है कि वह बीमार हैं और उनके सिर पर बाल नहीं है, वह उनकी फिल्मों में से किसी एक फिल्म का दृश्य हो सकता है।
सोशल मीडिया पर सोमवार को इस तरह की खबरें आई थीं कि अभिनेता का कैंसर से निधन हो गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।