लॉस एंजेलिस: ऑस्कर विजेता अभिनेत्री एलिशिया विकेंडर ने कहा कि उन्हें स्वतंत्र और कलात्मक सिनेमा पसंद है लेकिन साथ ही बड़ी रोमांचिक फिल्में भी उन्हें आकर्षित करती हैं।
एलिशिया आगामी फिल्म ‘टॉम्ब रेडर’ में लारा क्रॉफ्ट के किरदार में नजर आएंगी।
एलिशिया ने एक बयान में कहा, “मेरी मां मारिया फाह्ल विकेंडर ने थियेटर और फिल्म की दुनिया से मेरा परिचय कराया, जो खुद भी एक अभिनेत्री थीं। मुझे स्वतंत्र कलात्मक फिल्में पसंद हैं, लेकिन बाकी अन्य लोगों की तरह ही मुझे ‘इंडियाना जोन्स’ जैसी बड़ी रोमांचक फिल्में भी पसंद हैं।”
उन्होंने कहा, “मुझे टॉम्ब रेडर के साथ कुछ ऐसा करने को मिला जो मैंने पहले नहीं किया था।”
‘टॉम्ब रेडर’ भारत में नौ मार्च को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।