नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न राजनेताओं ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक आधिकारिक संदेश में कहा, “हम महान स्वामी विवेकानंद को सलाम करते हैं और उनके शक्तिशाली विचारों और आदर्शो को याद करते हैं, जो आज भी पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।”
गृह मंत्री राजनाथ सिह ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीयों को उनके वास्तविक सामथ्र्य का अहसास कराया।
सिंह ने कहा, “मैं आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने भारतीयों को उनकी ताकत और वास्तविक सामथ्र्य का अहसास कराया।”
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि वह स्वामीजी को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं।
राहुल ने ट्वीट किया, “आज स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा हूं। साहस और निडरता के साथ जीने का उनका संदेश हमें प्रेरित और मार्गदर्शित करता रहेगा।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान