✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Jaipur: Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma addresses the inaugural session of the "Vidhayi Gaurav Yatra: Former and Present Members' Conclave" marking 75 years of the Rajasthan Legislative Assembly in Jaipur, Rajasthan, on Wednesday, July 15, 2026. (Photo: IANS/X/@BhajanlalBjp)

राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान

जयपुर, 28 अक्टूबर । राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शुरू होने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पहले मतदान, फिर जलपान!”

सीएम ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए लिखा, “आज प्रदेश में पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान होने जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती और ग्रामीण स्वशासन को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर प्रदेश के समस्त मतदाताओं से आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता निभाएं।”

उन्होंने विशेष रूप से पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से अपील की है। सीएम ने कहा कि युवा मतदाता उत्साह और जिम्मेदारी के साथ वोट करें और अपने परिवार और दोस्तों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

सीएम भजनलाल ने आगे लिखा, “आइए, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें और अधिकाधिक मतदान के माध्यम से सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव एवं विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।”

बता दें कि दूसरे चरण के इस चुनाव में कुल 2,453 वार्डों पर मतदान हो रहा है। इसमें 275 वार्ड जिला परिषद के और 2,178 वार्ड पंचायत समिति के हैं। इन सीटों के लिए कुल 8,257 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिला परिषद के लिए 984 उम्मीदवार मैदान में हैं, तो वहीं पंचायत समिति के लिए 7,273 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चुनाव के लिए 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 3 लाख 78 हजार 364 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 97 हजार 323 पुरुष मतदाता और 1 लाख 81 हजार 40 महिला मतदाता शामिल हैं।

–आईएएनएस

 

About Author