मुंबई : शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में दुबई में श्रीदेवी के निधन के बाद शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लगभग पूरा फिल्म परिवार और कई राजनेता मुंबई स्थित अनिल कपूर के घर पर देखे गए।
हर्षवर्धन कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह, सुपरस्टार रजनीकांत, जावेद अख्तर और शबाना आजमी, शाहरुख खान और गौरी खान, करण जौहर, श्रुति हासन, अक्षरा हासन, अमीषा पटेल, सैयामी खेर, जया प्रदा, जेनेलिया डिसूजा, नवदंपति मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला, सारा अली खान, दिव्या दत्ता, फराह खान, तब्बू, फरहान खान, सरोज खान, माधुरी दीक्षित नेने और श्रीराम नेने, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कमल हासन, करिश्मा कपूर, अनंत अंबानी व कई अन्य हस्तियां अनिल कपूर के घर पर देखी गईं।
सूत्रों के अनुसार, दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मृत्यु की जांच रिपोर्ट उनके परिजनों तथा भारतीय दूतावास प्रतिनिधि को सौंप दी है। भारतीय अभिनेत्री का निधन दुबई के एक होटल के बाथरूम में दुर्घटनावश बाथटब में गिरने से हो गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।