नई दिल्ली : अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि वक्त बहुत कीमती होता है और वह हर पल में जीने में यकीन करती हैं।
अदिति ने आईएएनएस को बताया, “वक्त वास्तव में कीमती होता है और यह एकमात्र ऐसी चीज है जो चलती रहती है और आपको उस पर पकड़ बनाकर उसका ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करने की जरूरत होती है। तो, मैं वास्तव में हर पल को जीने और उसे अपना 100 फीसदी देने में यकीन करती हूं।”
अदिति ने पिछले सप्ताह घड़ी ब्रांड स्वैच के नए संग्रह का अनावरण किया था, जो ब्रिटेन से प्रेरित है।
इस बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लंदन से बेहद प्यार है और वह छुट्टियां मनाने की मेरी पसंदीदा जगह है इसलिए मुझे यह संग्रह भी पसंद आ रहा है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।