चेन्नई : अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन की बेटियों श्रुति और अक्षरा ने उन्हें राजनीति में नए सफर के लिए सफल होने की शुभकामनाएं दी हैं।
कमल ने बुधवार को अपनी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम की घोषणा की।
अभिनेत्री व गायिका श्रुति ने बुधवार रात ट्वीट किया, “मेरे प्रिय पिता को बदलाव और राजनीतिक सुधार की दिशा में पहला कदम बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं। आप अपनी पंसदीदा शख्सियत महात्मा गांधी के कथन ‘ तुम दुनिया में जिस बदलाव को देखनी की इच्छा रखते हो उस बदलाव के वाहक बनो’ को सार्थक करें। मुझे भरोसा है कि हमने सच्चाई और न्याय के प्रति आपकी जो दृढ़ता परिवार में देखी है, उसे अब हमारे शानदार घर तमिलनाडु में हर कोई देखेगा।”
कमल की छोटी बेटी अक्षरा, जिनका कुट्टी हासन नाम से ट्विटर हैंडल है, उन्होंने लिखा, “मेरे प्रिय बापूजी कमल हासन ने मक्कल निधि मय्यम की घोषणा की है, मेरे लिए यह गर्व का क्षण है। मेरे पिता ने मुझे सिखाया है कि प्रगति एक व्यक्तिगत यात्रा है और महान प्रगति लोगों की एकजुटता के साथ होती है, जो हमारे समाज के भविष्य की जिम्मेदारी लेते हैं। आपको प्यार बापूजी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू