अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पटानी अभिनीत ‘बागी 2’ का ट्रेलर बुधवार को लांच हो गया। इसके साथ ही फिल्म का प्रमोशन करते हुए टाइगर और दिशा प्रशंसकों से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर से आए। 30 मार्च को रिलीज हो रही ‘बागी 2’ का प्रमोशन भी आज शुरू हो गया।
प्रमोशन के दौरान टाइगर ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के करतब दिखाए।
हेलीकॉप्टर में उनका आना भी फिल्म प्रमोशन का हिस्सा था, क्योंकि फिल्म में हेलीकॉप्टर पर अभूतपूर्व और खतरनाक दृश्य फिल्माए गए हैं।
यह फिल्म साल 2016 में आई निर्देशक सब्बीर खान की फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल है।

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न