नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को बिहार, तमिलनाडु और केरल में रेलवे के मुख्य अभियंता, सहायक निदेशक, सहायक अभियंता के खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग संपत्तियों और भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों के सिलसिले में तलाशी ली। साथ ही 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी की कई टीमों ने बिहार, तमिलनाडु और केरल में तलाशी ली और एक करोड़ रुपये नकद, आरोपी व्यक्तियों के परिसरों से निवेश, आभूषण आदि से जुड़े दस्तावेज बरामद किए।
अधिकारी ने कहा कि रेलवे के मुख्य अभियंता, भारत पर्यटन के एक सहायक निदेशक और अन्य लोगों के खिलाफ संपत्ति और भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों के सिलसिले में तलाशी ली गई।
- आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा