नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को सैनिकों से कहा कि सोशल मीडिया के जरिए अपनी शिकायतें नहीं रखें। सेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कुछ सहयोगी सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए कर रहे हैं। यह सेना और जवानों के मनोबल को प्रभावित करता है।”
उन्होंने चेताया, “आप ने जो किया है आप उसके लिए दोषी भी ठहराए जा सकते हैं।”
जनरल ने कहा, “हमारे पाससाइबर हमलों से निपटने की क्षमता है, फिर भी हमें सोशल मीडिया पर शत्रु तत्वों के खिलाफ सावधान रहना होगा।”
सेना प्रमुख ने बीते शुक्रवार को नई शिकायत निवारण प्रणाली की घोषणा की। इसके जरिए शिकायतें सीधे उनके पास पहुंचेंगी। इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
सेना प्रमुख की यह टिप्पणी एक लांस नायक के एक वीडियो के बाद आई है, जिसमें कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा सेना के जवानों के शोषण की बात कही गई है।
सीमा सुरक्षा बल के एक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने अपनी सेवा स्थितियों से जुड़ी शिकायतों का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान