जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।
अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “मृतकों में एक पुरुष और चार बच्चे शामिल हैं। शिवाजी पार्क कॉलोनी के एक घर में सुबह करीब 6.30 बजे उनके शव बरामद हुए। उनके गले धारदार हथियार से रेते गए थे।”
अधिकारी ने बताया, “हमने जांच शुरू कर दी है और उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि