कन्नूर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केरल भाजपा अध्यक्ष कुमानेम राजशेखरन द्वारा आयोजित राज्यव्यापी ‘जन रक्षा यात्रा’ में शामिल हुए।
भाजपा प्रमुख अमित शाह ने मंगलवार को पयन्नूर से ‘जन रक्षा यात्रा’ को शुरू किया था, जो 17 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम तक पहुंचने से पहले 11 जिलों से होकर गुजरेगी।
आदित्यनाथ ने यहां एक मंदिर में पूजा करने के बाद बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और सुबह 11 बजे पदयात्रा की शुरुआत की।
यह पदयात्रा बुधवार को 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र कवर करेगी।
आदित्यनाथ शाम को यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त) शिवप्रसाद शुक्ला, केरल के फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सुरेश गोपी और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह भी यात्रा में भाग ले रहे हैं।
इस मार्च का उद्देश्य ‘भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राजनीतिक हिंसा को उजागर करना है।’
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि