नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को ठुमरी गायिका गिरिजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
लोकप्रिय भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका और पद्म विभूषण विजेता गिरिजा देवी का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं और उनकी एक बेटी है।
सोनिया ने कहा, “बनारस और सेनिया घरानों की दिग्गज शास्त्रीय गायिका को प्यार से ‘ठुमरी की रानी’ कहा जाता था और अपने परिवार और प्रशंसकों के बीच वह ‘अप्पाजी’ के रूप में प्रसिद्ध थीं।”
सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में गिरिजा देवी के निधन को ‘भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ बताया और कहा कि गिरिजा देवी हालिया समय की महानतम आवाजों में से एक थीं।
गांधी ने गिरिजा देवी के परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी