श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार रात मौसम में अब तक सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में सबसे ठंडा लेह कस्बा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा।”
शहर में इस मौसम में पहली बार सुबह लोगों ने देखा कि नलों में पानी जम गया है। बर्फ को पिघलाने के लिए लोग आग का सहारा लेते नजर आए।
पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 5.7 डिग्री और भदरवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
रात में आसमान साफ होने के कारण मौसम विभाग ने गुरुवार तक राज्य भर में रात के तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि