श्रीनगर: घाटी में शुक्रवार को शीत लहर का कहर जारी है। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शीत लहर की स्थिति मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है।”
श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री कम, जबकि पहलगाम में शून्य से 5.1 डिग्री कम और गुलमर्ग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में नौ डिग्री सेल्सियस, बटोटे में छह डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.3 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.4 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि