श्रीनगर: कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को न्यूमतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा। साथ ही गुलमर्ग और कारगिल में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में रविवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “गुलमर्ग शून्य से 10 डिग्री कम तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा रहा जबकि शून्य से 10.2 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल लद्दाख क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा।”
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और जम्मू में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.1 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 5.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू क्षेत्र में कटरा का तापमान 6.0 डिग्री, बटोटे में 0.6 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और उधमपुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि