गांधीनगर: गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है। मतगणना के रुझानों में भाजपा 182 में से 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मतगणना के शुरुआती रुझानों में पिछले लगभग 45 मिनट से भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आती रही। एक समय ऐसा था, जब कांग्रेस, भाजपा से थोड़ा आगे निकलती नजर आई लेकिन आखिरकार भाजपा ने बढ़त बना ली है।
भाजपा के उम्मीदवार 98 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है। इसके अलावा चार सीटों पर छोटे दलों के उम्मीदवार या निर्दलीय उम्मीदवार जीत सकते हैं।
एक अन्य चौंकाने वाले घटनाक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (राजकोट पश्चिम) और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (मेहसाणा) सीट से पीछे चल रहे हैं।
एक समय ऐसा भी आया, जब कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना ली और इससे उत्साहित और खुश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद और गांधीनगर में जश्न मनाना शुरू कर दिया लेकिन कांग्रेस का जश्न थोड़े देर ही टिक सका।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, “हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट किया है।”
वहीं, कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
शोभा ओझा ने कहा, “लोग गुजरात में भाजपा के 22 साल के कुशासन से थक गए हैं। भाजपा जिस गुजरात मॉडल की छाती ठोककर बात करती है, उसने गुजरात में काम नहीं किया। हमें विश्वास है कि हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि