नई दिल्ली: पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें पार्टी की राज्य में राजनीतिक स्थिति के आकलन के बाद प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति ने अप्रैल में राज्य प्रमुख पद से संजय सिंह के इस्तीफे के बाद सिसोदिया को प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है। आप का पंजाब में उचित पर्यवेक्षक नहीं था।
गौरतलब है कि रविवार को पंजाब में हुए नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 414 वार्डो में से सिर्फ एक वार्ड में जीत दर्ज की।
कांग्रेस ने 267 वार्डो में जीत दर्ज की और 29 नगर परिषदों व नगर पंचायतों में से 20 में विजयी हुई।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि