मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अगले कुछ वर्षो में सतत, समग्र विकास के साथ 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
यहां पहले मेगा वैश्विक निवेशक सम्मेलन, ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र : कनवर्जेस 2018’ का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि देश राज्यों के विकास के साथ ठोस विकास की राह पर है।
मोदी ने कहा, “हम 50 खरब डॉलर के क्लब में शामिल होने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र अगले कुछ वर्षो में 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने वाला देश का पहला राज्य होगा।
इस मौके पर 200 से अधिक भारतीय और वैश्विक कंपनियों के प्रमुख उपस्थित थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक होगा “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेला
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल