मुंबई : फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में हनी सिंह के गाने ‘दिल चोरी साड्डा’ और ‘छोटे-छोटे पैग’ दर्शकों को काफी रास आ रहे हैं। ये दोनों ही गोन लोकप्रिय पंजाबी गानों के रीक्रिएटेड वर्जन हैं, जिसे हनी सिंह ने अलग टच देकर और भी बेहतरीन बना दिया है।
फिल्म के निर्देशक लव रंजन ने हनी सिंह के इन गानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”मुझे बहुत खुशी है कि हनी सिंह ने मेरी फिल्म के साथ वापसी की। दोनों ही गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं और मैं जहां भी जाता हूं, मुझे ये गाने सुनने को मिल रहे हैं।”
बीते कई वर्षो से हनी सिंह अपने चार्टबस्टर गीत ‘चार बोटल वोडका’, ‘धीरे धीरे’, ‘ब्राउन रंग ने’, ‘अंग्रेजी बीट दे’, ‘ब्लू आइज’, ‘लव डोज’ जैसे गानों से अपने प्रशंसकों का दिल जीतते आए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।