मुंबई : अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि सुपरस्टार रजनीकांत के साथ पर्दा साझा करना उनकी खुशनसीबी है।
फिल्म ‘काला’ के निर्माताओं ने गुरुवार को इसका ट्रेलर तमिल, हिंदी और तेलुगू में जारी किया।
रजनीकांत और नाना पाटेकर के साथ काम करने के अनुभव का जिक्र करते हुए हुमा ने कहा, “मैंने पहली बार रजनी और नाना सर के साथ काम किया है और वे अद्भुत कलाकार हैं। रजनी सर फिल्म उद्योग में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके साथ पर्दा साझा करना मेरी खुशनसीबी है।”
हुमा ने यह बात शुक्रवार को जूम होली पार्टी से इतर कही। इस मौके पर उर्वशी रौतेला, मनीष पॉल, मंजरी फड़नीस और साकिब सलीम जैसे कलाकार भी मौजूद थे।
ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया के बार में हुमा ने कहा कि वह बेहद खुश हैं और दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़