नई दिल्ली : संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सासंदों के विरोध के बीच अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, एआईएडीएमके सांसद हाथों में प्लाकार्ड लिए सभापति एम.वेंकैया नायडू के आसन के पास इकट्ठा होकर कावेरी जल विवाद को लेकर नारेबाजी करने लगे जबकि तेदेपा के सांसदों ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग की।
हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
–आईएएनएस

और भी हैं
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी