नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल से मुलाकात की और आयोग द्वारा चलाए जा रहे ‘रेप रोको ‘ आंदोलन का समर्थन किया। मालीवाल ने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की और कहा, “सिन्हा ने रेप रोको आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन किया है।”
मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, “उन्होंने (सिन्हा) कहा कि बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस आंदोलन के साथ पूरा समर्थन जाहिर किया। उनके जैसे जमीन से जुड़े शख्स के साथ मुलाकात वास्तव में बहुत अच्छा अनुभव रहा।”
दिल्ली महिला आयोग दुष्कर्म के खिलाफ ‘रेप रोको’ आंदोलन चला रहा है। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान