मुंबई: ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘सुपर 30’ के सेट से हाल में लीक हुई तस्वीरों में उनके शरीर मे आए काफी बदलावों को साफ देखा जा सकता है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन को अपनी शानदार बॉडी और लुक के लिए जाना जाता है, लेकिन ‘सुपर 30’ में अपने किरदार के लिए अभिनेता ने शारीरिक रूप से अपने लुक में काफी बदलाव किए गए है।
ऋतिक बायोपिक फिल्म ‘सुपर 30’ में बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका में हैं।
अभिनेता आमतौर पर अपने किरदार के लिए विभिन्न प्रकार की वेट ट्रेनिंग लिया करते है लेकिन ‘सुपर 30’ की शूटिंग शुरू करने से पहले ऋतिक ने यह छोड़ दिया ताकि वह अपने किरदार मे ढल सकें।
लीक हुई तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया और सभी ने ऋतिक की तारीफ की। फिल्म के पहले शेड्यूल को वाराणसी में पूरा कर लिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।