मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत ‘द जोया फेक्टर’ अगले साल 5 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में मलयालम अभिनेता दलकेर सलमान भी प्रमुख भूमिका में हैं।
यह अनुजा चौहान के इसी नाम से सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यास का रूपांतरण है। इसमें दोनों कलाकार एक साथ दिखाई देंगे।
सोनम ने मंगलवार को एक तस्वीर के साथ इस खबर की घोषणा की।
उन्होंने लिखा, “‘द जोया फेक्टर’ की अनोखी कहानी का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हूं। अनुजा चौहान की सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास का रूपांतरण। 5 अप्रैल, 201 9 को जारी होगी! अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित, दलकेर द्वारा सह-अभिनीत, फॉक्स स्टार हिंदी, एडलेब्स फिल्म्स।”
यह तस्वीर सोनम द्वारा जारी की गई। इसमें वह और दलकेर उपन्यास की एक प्रति के साथ हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट