राजधानी दिल्ली के पंचतारा ली-मेरिडियन होटल में सोमवार को आयोजित फिल्म ‘टोटल धमाल’ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़े कलाकारों ने जमकर धमाल किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के प्रमुख कलाकारों में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख के साथ निर्देशक इंद्र कुमार भी मौजूद थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलाकारों ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया और अपनी-अपनी भूमिकाओं के बारे में बात की। बता दें कि ‘टोटल धमाल’ एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है और ‘धमाल’ सीरीज की तीसरी किस्त है। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।
फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अजय देवगन ने कहा, ‘हम सभी फिल्म में पागल लोगों की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान मुझे बहुत मजा आया और कई दृश्यों की शूटिंग के दौरान तो मैं खुद हंसी नहीं रोक सका।’
उन्होंने कहा, ‘लोगों को हंसाना बहुत कठिन है। आप एक चुटकुले पर दो बार नहीं हंस सकते। लेकिन, हमारी टीम ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसकी सराहना करेंगे।’
वहीं, माधुरी दीक्षित ने बताया कि, ‘मैं फिल्म में एक मराठी लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जिसने एक गुजराती लड़के (अनिल कपूर) से शादी की और दोनों फिल्म में पैसे के पीछे भाग रहे हैं। मुझे डायरेक्अर इंद्र कुमार के अलावा अपने सभी सह-कलाकारों के साथ फिर से काम करने का बहुत अच्छा अनुभव हासिल हुआ।’

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’