कोलकाता : निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल के दो संसदीय क्षेत्रों-बैरकपुर और आरामबाग (एससी) के दो मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा मतदान होगा।
इन संसदीय क्षेत्रों में 6 मई को पांचवें चरण के अंतर्गत मतदान हुआ था।
अधिसूचना के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने बैरकपुर के बिजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त मतदान केंद्र संख्या 116- कांचरापाड़ा उद्बोधिनी माध्यमिक विद्यालय और आरामबाग के तारकेश्वर में मतदान केंद्र संख्या 110- लस्करपुर नेताजी प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया है।
छठे चरण के आठ सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा, जो शाम को 6 बजे तक चलेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी