नई दिल्ली : दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जेपी अग्रवाल ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कहा कि दिल्ली की सातों सीटें कांग्रेस के खाते में आएगी।
जेपी अग्रवाल चांदनी चौक के वोटरों को 12 मई को वोट डालने की अपील की और कहा, “जिस प्रकार लोगों में उत्साह और समर्थन दिख रहा है उसे देखते हुए हम दिल्ली में सातों सीटें जीत रहे हैं।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार आते ही एक सीलिंग पर रोक लगेगी और जीएसटी से बनाए गए स्ट्रक्च र पर काम होगा, मैंने जनता से जो वादा किया है वो निभाउंगा, जुमलेबाजी मेरी आदत नहीं।”
जय प्रकाश अग्रवाल ने शुक्रवार को ब्रिटानिया चौक शकूरपुर, गुरमंडी, जहांगीरपुरी में पदयात्रा की पदयात्रा के दौरान महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी से समर्थन देने का आग्रह किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा