भुवनेश्वर : ओडिशा में तीन मई को आए चक्रवाती तूफान फानी के कारण राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय से जारी एक साइक्लोन सिचुएशन रिपोर्ट में कहा गया है कि बुरी तरह प्रभावित पुरी जिले में 39 मौतें हुई हैं, जबकि नौ मौतें खुर्धा और छह कटक में हुई हैं।
रपट में कहा गया है कि चार लोगों की मौत मयूरभंज जिले में और तीन-तीन मौतें जाजपुर और केंद्रापाड़ा में हुई हैं।
तूफान के कारण 14 जिलों में कुल 1.64 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
इस बीच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को घोषणा की कि जिन परिवारों के मकान तूफान के कारण पूरी तरह या पर्याप्त रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनके लिए स्थायी मकानों की मंजूरी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मकानों के नुकसान के आकलन का काम 15 मई से शुरू होगा और एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी