जम्मू | लॉकडाउन के बीच एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जाए जाते समय पुलिस वैन में ही एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात कंट्रोलरूम में एक फोनकॉल आया। बताया गया कि चन्नी हिम्मत रिहायशी इलाके की एक गर्भवती महिला को प्रसव-पीड़ा हो रही है, उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत है।
स्थानीय थाने की एक पुलिस टीम तुरंत महिला के घर पर पहुंची और प्रसव-पीड़िता को एक पुलिस वैन में लिटाकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। महिला ने पुलिस वैन में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
पुलिस वैन जच्चा और बच्चा को लेकर जब अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने बताया कि मां और बच्चा सही-सलामत हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी