मुंबई:| कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान ने उन से एक हेयर बैंड बनाने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहीं। हालांकि उनके बेटे ने अपनी मां की इस कोशिश पर पानी फेरने नहीं दिया। फराह ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे जार की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मां के बनाए इस हेयरबैंड को मास्क की तरह पहने नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के कैप्शन में फराह ने लिखा, “क्या यह मास्क है?? या हेयरबैंड?? कई तरह से इस्तेमाल की जाने वाली मां के प्यार से आखिरकार यह चीज बनकर तैयार हुई! देखिए मेरा बेटा इसे पहनकर कितना खुश हो रहा है।”
फराह ने हाल ही में शेफ विकास खन्ना के साथ मिलकर महिला प्रवासी मजदूरों को 72,000 सेनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराया।
फराह फिलहाल मुंबई और विकास न्यूयॉर्क में हैं। दोनों ने फोन पर आपस में बातचीत कर इस मुद्दे पर निर्णय लिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।