मंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बजरंग दल के 25 वर्षीय नेता और 3 नाबालिकों के खिलाफ एक युवक को धमकी देने और हमला करने की वजह से मुक़्क़दमा दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को ‘जय श्री राम’ कहने के लिए दबाव डाल रहे थे।
यह घटना कुछ दिनों पहले समाजिक रूप से संवेदनशील बंतवाल तालुक में घटी थी, लेकिन इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लड़के ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
केस विट्टल पुलिस स्टेशन में बजरंग दल के नेता दिनेश और तीन नाबालिकों के खिलाफ दर्ज हुआ।
पुलिस ने कहा कि चारों ने मौखिक तौर पर कुदथमुगरेरु गांव के एक लड़के को स्कूल के मैदान में हमला और उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने ये भी बताया कि लड़के पर ‘जय श्री राम’ कहने का दबाव डाला गया और उसकी जेब से पैसे भी ले गए।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि