मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अब और उदास नहीं रहना चाहती। वह अपनी इस स्थिति से थक चुकी हैं। सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह एक नीले रंग की दीवार के सामने ब्लू डेनिम ड्रेस पहने खड़ी नजर आ रही हैं।
तस्वीर के कैप्शन में वह लिखती हैं, “उदासी से थक चुकी हूं!!! आपके लिए तैयार हुई हूं।”
सनी फिलहाल अपने पति डेनियल वेबर और तीन बच्चे – निशा, अशर और नोह के साथ अमेरिका में रह रही हैं।
सनी अपने परिवार के साथ मई में कोरोनावायरस महामारी के बीच अमेरिका के लिए रवाना हुईं क्योंकि उनका मानना था कि महामारी के दौरान वह भारत की अपेक्षा अमेरिका में ज्यादा सुरक्षित हैं।
अमेरिका में सनी खेत में अपने लिए सब्जियां उगाने का काम कर रही हैं। वह एक एनिमल लनिर्ंग सेंटर भी गई हुई थीं, जहां वह एक जिराफ को खाना खिलाती भी नजर आईं।
अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में वह ‘वीरामादेवी’ और ‘कोका कोला’ में नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’